हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एस.एस.एन. जनकल्याण समिति द्वारा शहर के रामजानकी मंदिर परिसर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यों में अतुलनीय सहयोग एवं योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। संस्थापक अरविन्द सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिला शक्ति का सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान समिति के संस्थापक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.