इटावा औरैया, मार्च 29 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी को बुलाकर मारपीट कर मुंह पर कालिख पोतने और महिला के साथ गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति व उसके दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लाठी भी बरामद की गई है। तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी इच्छा से मैनपुरी निवासी युवक के साथ चली गई थी। 27 मार्च की शाम परिजन उसे वापस गांव ले आए। आरोप है कि इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई और उसी से युवक को फोन कर गांव बुलवाया गया। रात में गांव पहुंचे युवक को पहले से मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। उसे एक कमरे में बंद कर रातभर बंधक बनाए रखा गया। शनिवार सुबह दोबारा मारपीट करते हुए उसका मुंह काला किया गया और जूते-चप्पलों से पीटा गया। इसके बाद युवक और महिला दोनों को गांव में घुमाया गया। घ...