बदायूं, अप्रैल 6 -- कादरचौक क्षेत्र में पुरानी कहासुनी के चलते महिला और उसकी मां पर हमला, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा। गांव कृष्णनगर की रहने वाली डोली पुत्री राजेश कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार अप्रैल को सुबह उनके घर के पास उदयभान सिंह, चन्द्रभान सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह और रवि, विष्णु पुत्र उदयभान सिंह ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। विरोध करने पर महिला और उसकी मां सुषमा से मारपीट की गई। इस दौरान दोनों के सिर और शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...