पिथौरागढ़, नवम्बर 19 -- पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने भंडारी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगों को महिला व बाल सुरक्षा कानून, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से यात्रा करते समय हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने को कहा। साथ ही लोगों को नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.