बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एएसपी शिवराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, वात्सल्य पोर्टल, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के अंतर्गत आयु निर्धारण प्रक्रिया एवं साइबर अपराधों को लेकर समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने महिला संबंधीअपराधों, गुमशुदा बालकों-बालिकाओं तथा चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल संबंधी अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा शासन से संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू किए जाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- मासिक समन्वय गोष्ठी में पॉक्सो, बालश्रम और मान...