संभल, जून 10 -- गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके भांजे पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए किशोर को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ईसमपुर डांडा निवासी चन्द्रकेश पुत्र गुलफाम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी विमलेश पत्नी ज्ञानवीर और नाती दिलीप उनके घर आए हुए थे। आठ जून की दोपहर करीब तीन बजे दोनों गांव में स्थित एक ऑनलाइन सेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही टीटू, भोले पुत्रगण कालीचरन तथा बडड...