औरैया, मई 7 -- अयाना। थाना क्षेत्र के बीझलपुर निवासी धनवंती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो मई वह अपने पति लालू प्रसाद, बहु पूनम के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव के प्रेमशंकर, संजू व दिवारी ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...