संभल, मार्च 5 -- चन्दौसी, संवाददाता। गांव से शहर आ रही महिला व उसकी बहन को मंगलवार की दोपहर महिला व पुरुषों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला से उसका मोबाइल भी छीन लिया महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। गांव करेला निवासी रवीना पत्नी स्वर्गीय सौदान सिंह ने बताया कि वह 3 मार्च को सामान लेने चन्दौसी आयी थी। साथ में उसकी बहन काजल भी थी। खुर्जा गेट पुलिस चौकी के पास खुर्जा निवासी महिलाओं व पुरुषों ने दोनों को रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला की बहन को घर में खींच कर ले गए । महिला का आरोप है। कि आरोपी सडक पर काफी देर तक मारपीट करते रहे और इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पड़कर पुलिस चौकी ले आई । महिला न उस की बहन के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।...