फतेहपुर, मई 27 -- बिंदकी। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 15 मई को क्रिएटिव एजुकेशनल कैंप प्रारंभ हुआ था। यह कैंप 30 मई को समाप्त हो जाएगा। कैंप में इंग्लिश स्पीकिंग हैंडराइटिंग डांस मेहंदी डिजाइन पेंटिंग मेक्रम वर्क तथा ब्यूटीशियन के कार्य में निखार पैदा करने के लिए कुशल प्रशिक्षकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। यहां क्रिएटिव एजुकेशनल कैंप के 13 दिन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की महिला इकाई की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर तथा उनके साथ व्यापार मंडल की पदाधिकारी दीपिका, सीमा गुप्ता, मीनू, श्वेता, रतन माला तथा स्वर्णिम सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया। बच्चों को प्रोत्साहित किया बच्चों ने सुंदर डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वंदे मातरम के साथ 13 दिन के कैंप का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...