प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। तीन दिन पूर्व दारागंज थानाक्षेत्र में मिला महिला का शव लोक निर्माण विभाग की सेवानिवृत्त वेलदार का था। शुक्रवार को शव की शिनाख्त हुई। बेटे के मुंबई से आने पर शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। सरायइनायत थानाक्षेत्र में जगतपुर निवासी 65 वर्षीय शिव कुमारी लोक निर्माण विभाग में वेलदार थीं। यह नौकरी उन्हें पति तुलाराम यादव की जगह उनके निधन के बाद मिली थी। उनके दो बेटे हैं। पांच मई को दारागंज क्षेत्र में उनका शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। यह भी पढ़ें- अपार्टमेंट में मिला बुजुर्ग महिला का शव मुंबई में रहने वाले बेटे कप्तान ने बताया कि कुछ समय से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...