जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- आगामी 13 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इंडियन योग एसोसिएशन की झारखंड राज्य शाखा और ग्रामीण उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय 'योग: कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए' रखा गया है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर इला कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न सत्रों की रूपरेखा तैयार की गई है।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे बिष्टुपुर कैंपस में योगासन, प्राणायाम और ध्यान के प्रातः कालीन सत्र के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से बिष्टुपुर कैंपस के ही खरकई ऑडिटोरियम में योग पर आधारित ...