जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस ने हॉस्टल प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय की छात्राओं को सूचित किया गया है कि हॉस्टल प्रवेश फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है। नवनामांकित स्नातक छात्राएं वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बिष्टूपुर कैंपस स्थित सीवी रमन हॉस्टल में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र के साथ 200 रुपये का मूल चालान संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी। समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- महिला विश्वविद्यालय में पीजी वोकेशनल कोर्सेज का नामांकन शुरू, 20 तक आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...