महिला विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आजसू युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-2030 में नामांकन को लेकर आजसू युवा मोर्चा ने छात्र कल्याण विभाग (डीएसडब्लू) को ज्ञापन सौंपा है। आजसू युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक और कोल्हान छात्र संघ संरक्षक दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रशासन से रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राएं विश्वविद्यालय में नामांकन लेने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण वे आवेदन करने से वंचित रह गई हैं। जबकि विश्वविद्यालय के कुछ विषयों में सीटें अभी भी खाली हैं। युवा मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया है कि खाली पड़ी सीटों पर नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को दो दिनों के लिए पुनः ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.