महिला विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता पर कार्यशाला
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में जेंडर सेंसिटाइजेशन एंड इन्क्लूजन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. ईला कुमार ने इसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए समानता की शिक्षा की शुरुआत घर और विद्यालय से होनी चाहिए। यह आयोजन झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और हमारी लाडो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छह और सात अगस्त को किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रेमलता पूनिया, राधिका सचदेवा और दीपा वर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में जेंडर समानता और नेतृत्व विकास पर विचार साझा किए। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. पीयूष माल पहाड़िया, विशाल प्रसाद और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. मनीषा टाइटस सहित कई लोग उपस्थित रहे। सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.