महिला विश्वविद्यालय में बीटेक के शिक्षकों के लिए 28 तक मांगे आवेदन
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इस नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैकल्टी बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में दो अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीटेक के साथ एमटेक की डिग्री अनिवार्य है। पीएचडी, यूजी या पीजी स्तर पर शिक्षण अनुभव और बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई तक अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.