जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने जून 2026 में आयोजित होने वाली बीएड और एमएड (एक्स-रेगुलर) सेमेस्टर 1 और 3 की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग द्वारा घोषित इस कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 22 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए छात्रों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...