महिला विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनएसएस की ओर से 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत 2047' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना था। कुलपति डॉ. इला कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सभी लोगों ने देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे खुद नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनएसएस की तरफ से नशा मुक्त युवा, विकसित भारत@2047 अभियान का आयोजन यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत का लिया संकल्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.