जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- महिला विश्वविद्यालय के बीपीएड (शिक्षा संकाय) विभाग की ओर से शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छात्राओं के लिए दो दिवसीय बास्केटबॉल एवं तैराकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच व टाटा स्टील के स्पोर्ट्स मैनेजर डॉ. हसन इमाम मालिक ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सजीत कुमार महतो सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. सौरभ मंडल भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन बास्केटबॉल कोच राकेश कुमार ने तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को ड्रिबलिंग और पासिंग के गुर सिखाए, वहीं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने महिला प्रशिक्षकों की देखरेख में तैराकी के प्रारंभिक कौशल सीखे। यह भी पढ़ें- अस्मिता लीग प्रतियोग...