जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आगामी 8 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर इला कुमार ने सिदगोड़ा स्थित कैंपस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल का मिनट-टु-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है और समारोह दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद राज्यपाल सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।इस दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी की कुल 2200 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 53 टॉपर छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक मेधावी छात्रा को प्रतिष्ठित चांसलर मेडल ...