जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो रहे बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम के पहले बैच में दाखिले के लिए अपेक्षित संख्या में छात्राएं नहीं मिली हैं। 60 सीटों वाले इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय पहले चरण में केवल 10 छात्राओं का ही चयन कर सका है। विश्वविद्यालय ने बुधवार को चयनित छात्राओं की सूची जारी कर दी। 60 सीटों पर नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन पहले चरण में केवल 10 छात्राओं का चयन हो पाया। ऐसे में लगभग 50 सीटें, यानी करीब 84 प्रतिशत सीटें, खाली रह जाने की आशंका है।

बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्यता बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य...