जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सत्र 2026-28 के पीजी वोकेशनल कोर्स के चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज का सत्यापन शुरू हो गया है। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह सत्यापन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आने से पहले सभी छात्राएं चांसलर पोर्टल फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य रूप से भर लें। सत्यापन के लिए विभिन्न विभागों और विषयों के शिक्षकों की ड्यूटी तय की गई है, जो कैंपस के अलग-अलग फ्लोर पर दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में एमबीए में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 12 को कंप्यूटर साइंस विभाग के लिए एमसीए और बीटेक, मैनेजमे...