जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने और तकनीकी शिक्षा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार को झारखंड में एआई मैपिंग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईआईटी रुड़की से बीटेक व एमटेक, दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी तथा डेनमार्क की आरहस यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल उपाधि प्राप्त प्रो. इला कुमार का मुख्य शोध क्षेत्र ऑन्टोलॉजी डेवलपमेंट, एक्सपर्ट सिस्टम डेवलपमेंट और सेमैंटिक वेब टेक्नोलॉजी रहा है। झारखंड में मिली इस जिम्मेदारी का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में एआई आधारित पाठ्यक्रम तैयार करना, तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देना और डेटा व संसाधनों का सटीक आकलन करना है। उनके नेत...