आरा, जनवरी 7 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर में राजनीतिक रंजिश और दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है। नगर पंचायत की एक महिला वार्ड पार्षद के युवा पुत्र को नामजदों ने सड़क पर रोककर पीटा और कनपट्टी पर हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी दी। हमले का कारण माननीय के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना बताया जा रहा है। दर्ज केस के अनुसार वारदात तब हुई, जब युवक अपनी मां को कार्यालय छोड़कर घर लौट रहा था। तभी दर्जी मोहल्ला के पास पूर्व नियोजित तरीके से बदमाशों ने उसे घेर लिया। इस मामले में नगर व ग्रामीण इलाके के चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने कनपट्टी पर हथियार भिड़ाकर कहा- माननीय के साथ फोटो क्यों डाल रहे हो? आज के बाद राजनीति की तो जान से मार देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...