बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए महिला वर्ल्ड फाइनल मुकाबले में भारत की जीत पर खिलाड़ी गदगद हैं। मैच जीतते ही खिलाड़ियों व लोगों ने खूब जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। खिलाड़ियों का कहना है बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर हार का सूखा खत्म कर दिया है। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सोशल मीडिया पर भारतीय महिला टीम को खूब बधाई दी जा रही है। जिले में पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। बेटियों की सफलता पर लोगों को गर्व है। उनका कहना है बेटियों ने भारत का मान बढ़ाया है। -- क्या बोले खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हमारी तरफ से बेटिंग व फिल्डिंग पूरी तरह से मजबूत रही। महिला टीम ने कई वर्षों का सूखा खत्म कर दिया है। टीम के बेहतर प्रदर्...