महिला वर्ग में बरेली बनी चैंपियन, पुरुष वर्ग फाइनल आज
बरेली, जुलाई 24 -- रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बरेली जोन बनाम मेरठ जोन के बीच खेला गया। दोनों टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में बरेली जोन विजेता रही और टॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को गोरखपुर जोन बनाम मेरठ जोन के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में गुरुवार को पुरुष वर्ग का पहला सेमी फाइनल मुकाबला वाराणसी जोन बनाम मेरठ जोन के मध्य खेला गया, जिसमें मेरठ जोन 1-0 से विजयी रहा। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गोरखपुर जोन बनाम प्रयागराज जोन के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर जोन 2-0 से विजयी रहा। पुरुष वर्ग में तीसरे पायदान के लिए (हार्ड लाइन) मुकाबला खेला गया, जिसमें वाराणसी जोन बनाम प्रयागराज जोन के मध्य मैच खेला गया। जिसमें वाराणसी जोन 2-0 से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.