औरंगाबाद, मार्च 15 -- गोह प्रखंड के डिहूरी खेल मैदान में रविवार को महिला और पुरुष वर्ग के फुटबॉल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के उत्साहजनक प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ मैदान में उमड़ पड़ी। महिला वर्ग के मुकाबले में बंगाल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए निर्धारित समय में दो गोल कर झारखंड की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले में उदयपुरा की टीम ने टिकारी की टीम को एक के मुकाबले तीन गोल से हराकर जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे और मैदान में खेल का रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजद नेता नंदलाल सिंह यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मदन यादव, रा...