हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी वन प्रभाग के निर्देशन में गुरुवार को महिला फील्ड कर्मचारियों को आत्मरक्षा एवं कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। पूर्णागिरि सभागार में हुई कार्यशाला का उद्देश्य महिला कर्मियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना रहा, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें। पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक और सुनीता सीपाल के साथ वन विभाग की जूजित्सु खिलाड़ी व वन दरोगा नव्या पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने महिला कर्मियों को आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों का अभ्यास कराया, जिसमें पकड़ से छूटना, संतुलन बनाए रखना और खतरे की स्थिति में त्वरित व सही प्रतिक्रिया देना शामिल रहा। यहां पर भारतीय न्याय सं...