आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। बूढ़नपुर तहसील पर तैनात महिला लेखपाल श्वेता तिवारी ने शुक्रवार की रात में फोन कर गाली-गलौज देने का आरोप लगाया है। श्वेता तिवारी क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव की लेखपाल हैं। उसने गोपालपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की रात में फोन कर गाली गलौज किया। रात में उसके कमरे का दरवाजा पीट रहा था। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कप्तानगंज थाना में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...