गोरखपुर, मार्च 20 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 जंगल विहुली गांव के एक टोला से एक शादीशुदा युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि युवती 18 मार्च को मायके आई थी और अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। परिजनों को पास के गांव के युवक पर शक है। आरोप है कि युवती नकदी और गहने भी साथ ले गई। पुलिस जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...