बागपत, जनवरी 29 -- दाहा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रोजी रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग दाहा में निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने भरे। खाद्य सामग्री तैयार किए जा रहे केंद्र पर स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत यज्ञदत्त आर्य ने बताया कि दाहा गांव में चल रहे रोजी रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग पर बन रहे पुष्टाहार खाद्य सामग्री को देखा गया। जहां केंद्र पर स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया। वहीं अलग अलग तैयार खाद्य सामग्री के चार नमूने लिए गए। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़ौत में भी खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चों की संख्या रजिस्टर में 135 अंकित है जबकि मौके पर 120 ही पाई गई। वहीं दाहा, पुसार, बराल, बरनावा आदि बस स्टैंडो पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं के सामान की भी जांच पड़ताल की गई।

हिं...