बागपत, मार्च 15 -- हरियाणा के जिंद जिले की रहने वाली कविता दलाल ने वर्ष में 2009 में बागपत के बिजवाड़ा गांव के वॉलीवाल खिलाड़ी गौरव तोमर से शादी की। कविता ने वेटलिफ्टिंग और भारतीय परंपरा के अनुसार सूट सलवार में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतकर ख्याति प्राप्त की। वह भारतीय दिग्गज पेशेवर डब्लू डब्लू ई खिलाड़ी द ग्रेट खली को अपना गुरु मानती हैं। उन्हें दा ग्रेट लेडी खली के नाम से भी जाना जाता हैं। कविता ने आम आदमी पार्टी से हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिगज्ज पहलवान विनेश फोगाट के सामने चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता नही मिली। कविता राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल होने के लिये शनिवार को अपने पति वॉलीवाल प्लेयर गौरव तोमर, ससुर बिजेंद्र सिंह, रालोद नेता धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्र...