लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की महिला कर्मचारियों ने कतर्नियाघाट वन्य जीव संरक्षण अभयारण्य में एक दिन की जंगल सफारी का आनंद उठाया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में 'कर्मचारी कल्याण निधि' के तहत आयोजन किया गया। गोण्डा एवं बलरामपुर परिक्षेत्र में यांत्रिक, कैरेज एंड वैगन, मेडिकल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत (लोको शेड) विभागों में कार्यरत 18 महिला रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की। मुख्य हित निरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं संतोष कुमार गुप्ता भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...