हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला की महिला रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का मंचन हुआ। सोमवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि जलागम परिषद् राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विजय भट्ट, सिंथिया स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला, नागेश दुबे और संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचन का आरंभ सूर्पनखा के पंचवटी प्रवेश से हुआ। सूर्पनखा का किरदार पूजा व अदिति ने निभाया। खर-दूषण का पार्ट सुमन शाह व नीतू रौतेला ने खेला। रावण का अभिनय गीता ने किया। ललिता, नीतू, सौम्या, सोना, रंजना, सरिता, जानकी, वैभवी व खुशी ने अभिनय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...