प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के फाफामऊ जोन कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार किया। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से गृहकर में संशोधन करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।शांतिपुरम गद्दोपुर निवासी शारिक अहमद ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में लिखित शिकायत की थी कि उनकी मां के नाम पंजीकृत मकान के बढ़े हुए गृहकर को संशोधित करने के एवज में राजस्व निरीक्षक राधा देवी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम ने नगर निगम कार्यालय जोन 7 फाफामऊ में जाल बिछाया। इसके बाद दोपहर सवा एक बजे रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक राधा देवी को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से छितपालगढ़, मानधाता प्रत...