नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महिला यूट्यूबर की कार का पीछा करने के मामले में पुलिस का जवाब सामने आया है। पुलिस का दावा है कि घटना एक महीने पुरानी है। इस मामले में उसी दिन दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हुआ था। अब बिना वजह मामले को तूल दिया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक महिला यूट्यूबर के पति ने एक घटना का जिक्र कर वीडियो साझा किया। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की कार का एक्सप्रेसवे पर करीब 27 किलोमीटर तक पीछा किया गया। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि करीब एक महीने पहले एक्सप्रेसवे पर कार ओवरटेक करने को लेकर यह घटना हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया था। यहां दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। इसके बाद कार सवार दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.