आरा, मार्च 3 -- बिहिया। निज संवाददाता आरा-बक्सर रेलखंड पर सोमवार को उचक्कों ने ट्रेन में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला यात्री के पर्स से हजारों रुपये की नकदी समेत मंगलसूत्र गायब कर दिया। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री अपने पति और बच्चों के साथ सोमवार की शाम आरा स्टेशन से बनाही जाने के लिए 63263 अप पटना-बक्सर ईएमयू में सवार हुई। ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण महिला को सीट नहीं मिली थी। इस बीच कारीसाथ स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद महिला ने पाया कि उसका पर्स खुला है और उसमें एक छोटे से पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र और लगभग दो हजार रुपये गायब हैं। महिला ने पास में ही खड़े एक किशोर पर अपना पर्स खोलने और सामान गायब करने का आरोप लगाया और रोने-बिलखने लगी। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। घटना के दौरान किशोर के साथ यात्रा कर रही उसकी मां और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.