झांसी, सितम्बर 8 -- झांसी। कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो आ रही गीता जयंती एक्सप्रेस में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर हुए विवाद में मुसाफिरों ने महिला यात्री की साड़ी खींच दी। विरोध करने पर उस पर थप्पड़ों बारिश कर दी। लात-घूंसे चलाए। उसे बचाने एक अन्य यात्री आया तो उसे भी पीट दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो वॉयरल होने पर खलबली मच गई। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। कहा-किस सेक्शन का है। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद आरपीएफ ने झांसी से लेकर आगरा मंडल तक जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 1 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो पर गौर करें तो एक पीली साड़ी में महिला नजर आ रही हे। शिकायत करने वाले वेंडर शिवम नाम...