कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। ऑटो सवार एक महिला यात्री के पर्स से लाखों रुपया कीमत के गहने पार कर दिए गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस को गैंगस्टर विमला के गैंग की महिलाओं पर वारदात को अंजाम देने का शक है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की माना सिंह पत्नी कमलेश सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बहन प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर में रहती हैं। 11 मार्च को वह बहन के यहां जा रही थीं। रोडवेज बस पर सवार होकर ओसा चौराहा पहुंचीं। इसके बाद ऑटो पर सवार हो गईं। पीड़िता के मुताबिक वह बीच में बैठी थीं। अगल-बगल दो अन्य महिलाएं बैठी थीं, जो कुछ दूर आगे चपरी आम चौराहे पर उतर गईं। उधर, बहन के घर पहुंची पीड़िता ने देखा तो पर्स से दो मंगलसूत्र, ढाई ...