पीटीआई, जुलाई 11 -- दिल्ली सरकार महिलाओं को बेहतर ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिए 'लेडीज स्पेशल' बस सर्विस का विस्तार करने जा रही है जिसके तहत 50 और बसों को जोड़ा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 50 बसों में से 25 बस छात्राओं के लिए होंगी जो कि यूनिवर्सिटी स्पेशल होंगी जबकि बाकी 25 बसें बाहरी दिल्ली के इलाकों में चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने कहा है कि इन बसों को जिन रूट पर चलाया जाएगा उसमें से कुछ इलाकों की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य इलाकों की भी पहचान की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि 'लेडीज स्पेशल बसों में सिर्फ महिला यात्री ही सफर कर सकेंगी। हम पहले से ही लेडीज स्पेशल बसों का संचालन कर रहे हैं मगर अब हम इसे और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। इन बसों में और भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे।' अधिका...