बगहा, अप्रैल 26 -- नीरज कुमार बगहा ,नगर प्रतिनिधि। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास नहीं होने के विरोध में रविवार को बगहा में महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और विपक्ष के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई गई।कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि रंजन ने किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की और राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को दोहराया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने रश्मि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा ने जुलूस निकाल जताया आक्रोश सम्मेलन में बगहा विधायक राम सिंह एवं रामनगर विधायक नंदकिशोर राम भी मौजूद रहे। महिलाओं की राजनीति में भागी...