सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- बांसी। भाजपा महिला मोर्चा की तिलौली मंडल अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को भेजे पत्र में इस्तीफे के पीछे कार्यकर्ताओं के सम्मान की अनदेखी और कुछ पार्टी पदाधिकारियों के असहयोगात्मक व्यवहार को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से बांसी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा और संगठन को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही थीं। पिछले कुछ समय से पार्टी के ही कुछ व्यक्तियों के असहयोगात्मक व्यवहार और मानसिक रूप से आहत करने वाली कार्यशैली के कारण उनके लिए मंडल अध्यक्ष पद पर बने रहना कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- महिला नेता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, कहा- धमकी देकर किया शोषण उन्होंने कहा कि वह आगे भी भा...