महिला मोर्चा की आवास विकास मंडल कार्यकारिणी का स्वागत
काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवगठित महिला मोर्चा आवास विकास मंडल के स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल के आवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है और संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि सभी महिलाओं को अपनी शक्ति एवं सक्रियता को निरंतर बनाए रखना चाहिए, ताकि समय आने पर संगठन एवं सरकार में उन्हें उनकी क्षमता और योगदान के अनुरूप उचित स्थान प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा की आवास विकास मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.