गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वारदात 16 दिसंबर रात की है। उनका दोस्त घर आ गया था और जबरन उनके साथ संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने 22 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कौशांबी क्षेत्र में रहने वाली युवती के अनुसार उनकी मेरठ में रहने वाले शोएब से कुछ साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और लगातार बातचीत होने लगी। आरोप है कि 16 दिसंबर की रात शोएब उनके घर पहुंचा और उनके साथ जबरदस्ती की। यहां तक कि तीन बार उनसे जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए। किसी तरह उन्होंने घर से निकलकर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.