उन्नाव, मार्च 11 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम महिला मित्र से मिलने आए युवक ने किसी बात से आहत होकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। औरास थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव के रहने वाले शुभम मौर्य पुत्र रामपाल मौर्य बुधवार शाम आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला मित्र से मिलने गया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे आहत होकर युवक ने पहले शराब पी और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके बाद वहीं पर लेट गया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो गुजर रहे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और उसे मियागंज अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...