नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में पैरा-एथलीट और एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार रात वह हरियाणा के सोनीपत से अपनी महिला मित्र को छोड़ने मौजपुर आए थे। इसके कुछ देर बाद वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास अपनी कार की बगल में सड़क पर पड़े मिले। महिला मित्र उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने नीरज व महिला मित्र का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। जाफराबाद पुलिस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, 3 बार जीता था एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल डीसीपी राहुल अलवाल ने बत...