बलिया, मई 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। करीब पांच दिन पहले सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर में मिली महिला की लाश के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर की थी। महिला मित्र ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, जबकि पति ने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गला दबाकर जान ले ली। खुद को बचाने की गरज से लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। दो दिन तक पत्नी को खोजने का नाटक करने के बाद पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। छानबीन में जुटी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका के जेवर, चूड़ियां और पर्स आदि बरामद किए हैं।बीते रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर के पास एक अज्ञात महिला का ...