लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट में महिला मित्र की बहन के ब्वॉयफ्रेंड ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित ने चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। हमलावर, छात्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बस्ती के दुबौलिया बाजार धर्मोपुर निवासी अनमोल पटवा के मुताबिक वह रामस्वरूप यूनीवर्सिटी का छात्र है। उसकी महिला मित्र की बहन को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने झगड़ा कर परेशान किया। इसकी जानकारी होने पर वह महिला मित्र के साथ बहन को लेने पहुंचा। जहां उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने पांच-छह साथियों के साथ नशे की हालत में झगड़ा करने लगा। इन लोगों ने छात्र की महिला मित्र के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। छात्र के मुताबिक घटना के अगले दिन 16 सितंबर को वह...