हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी, संवादादाता। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को महिला महाविद्यालय में नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागियों ने गंगा संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे, वहीं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संबंधित जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो.आभा शर्मा ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति और आस्था का आधार है। पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. प्रभा साह ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं को गंगा संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन गीता पंत ने किया। छात्राओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...