हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया। इसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। छात्रा रिया पौडियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई इवेंट्स में बाजी मारी। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और दृढ़ संकल्प की शपथ दिलाई। 400 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, रश्मि द्वितीय और भावना पंतोला तृतीय रहीं। चक्का प्रक्षेपण में छवि चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि करिश्मा जलाल द्वितीय और दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में उमा प्रथम, पूनम मौर्य द्वितीय और रिया पौडियाल तृतीय रहीं। भाला प्रक्षेपण में हेमा प्रथम, दीपा द्वितीय और निष्ठा आर्या तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी रिया पौडियाल, ...