वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'अभिनंदन नवसंवत्सर 2083' विषयक अंतरराष्ट्रीय कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी रविवार को बीएचयू के महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में आरंभ हुई। संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ.गणेश प्रसाद अवस्थी, प्रो.संतोष सिंह, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.रीता सिंह एवं राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 54कलाकारों की कलाकृतियों प्रदर्शित की गई हैं। विदेशी कलाकारों में नेपाल से किशोर नाकर्मि एवं मंगल प्रजापति, मॉरीशस से हिमेश बाबूलाल, श्रीलंका से उद्यंगिनी, साउथ कोरिया से सियोन्जा शिन, बांग्लादेश से सुदीप्ता स्वर्णकार की कृतियां शामिल की गई हैं। भारत में ओडिशा से अनुरेखा, उत्तराखंड से डॉ.सचिव गौतम, आजमगढ़ से डॉ.युगेश रवि, वाराणसी से डॉ.ओमप...